नमस्कार दोस्तों! जैसा की हम सभी जानते ही है की हमारे भारत देश में अधिकतर लॉग किसान है तथा वह कृषि कार्य के साथ पशुपालन का कार्य भी करते है। पशुपालन व डेयरी उद्योग हमारे देश की अर्थव्यवस्था का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा यह देश के विकास में बहुत अधिक भूमिका निभाता है। सरकार द्वारा पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाओं का निरंतर संचालन किया जा रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही इन्ही योजनाओं में से एक योजना का नाम पशुपालन डेयरी लोन योजना है।
पशुपालन डेयरी पालन लोन योजना से संबंधित समस्त महत्वपूर्ण जानकारी हमारे द्वारा आज के इस लेख में दी गया है, यदि आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।
पशुपालन डेयरी लोन योजना 2025
सरकार द्वारा पशुपालन व डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए इस नई योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित करने व आगे बढ़ाने के लिए इस योजना के अन्तरगत ऋण राशि उपलब्ध करवाई जाती है। आप सभी इस योजना से बहुत ही कम ब्याज दर पर पशुपालन हेतु लोन प्राप्त कर सकते है।
Pashupalan Dairy Loan Yojana 2025 Details
योजना का नाम | पशुपालन डेयरी लोन योजना 2025 |
लॉन्च वर्ष | 2025 |
लक्षित लाभार्थी | किसान और पशुपालक |
ऋण राशि | ₹50,000 से ₹5,00,000 तक |
ब्याज दर | 4% से 7% प्रति वर्ष |
चुकौती अवधि | 3 से 7 वर्ष |
सब्सिडी | 25% से 33% तक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों |
योजना के प्रमुख उद्देश्य
- पशुपालकों की आय में वृद्धि करना।
- देश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना।
- ग्रामीण क्षेत्र में किसानों व पशुपालकों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करना।
- उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करना।
यदि आप सभी भी पशुपालन लोन योजना में आवेदन कर इसका लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपको सरकार द्वारा निर्धारित कुछ जरूरी पात्रता शर्तों को पूर्ण करना होगा जिसके बाद ही आप इस ऋण के लिए आवेदन कर सकते है।
जरूरी पात्रता शर्ते
लोन आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता शर्ते निम्न है-
- पशुपालन लोन आवेदन करने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- आपकी लोन आवेदन की हिस्ट्री अच्छी होनी छाइए।
- अनुभवी व योग्य लोगों को ही पशुपालन लोन उपलब्ध करवाया जायेगा।
- आवेदक के पास पशुओं के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए।
लोन की राशि और ब्याज दर
सरकार द्वारा पशुपालन लोन योजना के अंतर्गत 50 हजार रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक की ऋण राशि प्रदान करवाई जाती है। यह ऋण राशि आवेदकों को 4% से लेकर 7% की ब्याज दर पर उपलब्ध करवाई जाती है जो की बैंक व आपकी क्रेडिट हिस्ट्री के आधार पर निर्धारित की जाती है। आप अधिकतम 3 वर्ष की अवधि के लिए पशुपालन लोन प्राप्त कर सकते है जी पर सरकार 25% तक सब्सिडी प्रदान करती है।
लोन आवेदन प्रक्रिया
आप सभी ऑनलाइन व ऑफ़लाइन दोनों ही माध्यमों से इस लोन के लिए आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर लोन आवेदन फॉर्म भरना होगा जबकि ऑफ़लाइन माध्यम से आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते है।
लोन आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की भी आवश्यकता होगी जिनकी जानकारी नीचे लिस्ट के माध्यम से दी गई है।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक स्टेटमेंट
- जमीन के दस्तावेज (यदि है तो)
- पशुपालन अनुभव या प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
सरकार द्वारा गाय व व भेस की कुछ प्रमुख नस्लों पर ही लोन राशि प्रदान की जाती है। इन नस्लों की जानकारी आप नीचे दी गई लिस्ट से आसानी से प्राप्त कर सकते है।
गाय की नस्लें
- गिर
- साहीवाल
- रेड सिंधी
- जर्सी
- थारपारकर
- होल्स्टीन फ्रीजियन
भैंस की नस्लें
- मुर्रा
- सुरती
- निली रावी
- जाफराबादी
- मेहसाना
- भदावरी
पशुपालन के लिए सरकार कितना लोन दे रही है?
पशुपालन के लिए सरकार 50 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक का लोन प्रदान कर रही है।